बच्चों खूब खेलो और मन लगाकर पढ़ो__विधायक नीलकंठ टेकाम

*प्रधानचेर्रा में संकुल खेल का समापन अवसर पर विधायक ने किया पुरस्कार वितरण*
केशकाल। समग्र शिक्षा संकुल कोहकामेटा, गुडरी पारा के अंतर्गत हुए संकुल खेल के समापन समारोह में विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए।
सर्व विदित हो कि विधायक बनने पश्चात पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में उपस्थित हुए। खेल स्पर्धा में चिखलामेटा,गौरगांव, नेलाझर, कोहकामेटा,चिखलाडीही, सिदावंड, गुडरी पारा,मंझीचेर्रा, हलिया, कोदोभाट के
कुल 16 स्कूलों के 611बच्चो ने अपनी खेल स्पर्धा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में
प्रशांत पात्र जिलाध्यक्ष युवा भाजपा कोंडागांव ,वीरेंद्र बघेल जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवामोर्चा कोंडागांव ,रामलाल सलाम पूर्व जिला पंचायत सदस्य, लंबोदर सलाम उपसरपंच बेड़मा,संतोष जायसवाल,प्रदीप सिंहा सांसद प्रतिनिधि,वसीम कच्ची,देवा पांडे,नीरा ध्रुव जनपद सदस्य,सोनू कश्यप,शांति मांझी,भवसागर बघेल,दिनेश नेताम,सतेंद्र भेड़िया,सरोजिनी चांदेकर,पद्मिनी कश्यप, पार्वती गावड़े आदि शामिल हुए।
विधायक ने बच्चो को शुभ आशीष देते हुए कहा भर पेट खाना ,जी भर खेलो,मन लगाकर पढ़ना,हर डेढ़ घंटे में पानी पीना अपने दैनिक जीवन में अनुसरण करें।
प्रधानचेर्रा में खो खो फाइनल मैच देखकर विधायक प्रसन्न होते अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए कहा कि बच्चों आगे बढ़ो हौसला मत हारना ..आपको सफलता जरूर मिलेगी।अपने माता पिता तथा ग्राम और ब्लॉक का नाम रोशन करते हुए आगे बढना है।
अगले साल का संकुल खेल कोहकामेटा पंचायत में होने पर विधायक ने सतेंद्र भेड़िया को संकुल झंडा सौपा। विजेता ,उपविजेता को पुरूषकृत किया। हलिया के बच्चो द्वारा विधायक को सुरक्षा घेरा देने वाली प्रस्तुति से खुश होकर विधायक महोदय ने नर्तक दल को 1000 रु की धनराशि दी। संकुल की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत कर सप्रेम भेट दी गई।चैम्पियनशिप प्राथमिक व माध्यमिक दोनो ही वर्गो मे प्रधान चेर्रा को दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे हलिया प्राथमिक विद्यालय की शानदार प्रस्तुति रही।माध्यमिक वर्ग मे प्रधान चेर्रा ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन लोकेश गायकवाड़ व प्रकाश साहू ने किया।
संकुल प्राचार्य एस आर सिन्हा ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संकुल समन्यवक शेख अजमुददीन व शोयेब अली के कुशल मार्गदर्शन मे सभी 11 खेल संयोजक सदस्य निर्णायक गणो के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

जनवरी में ब्लॉक स्तरीय खेल कुएं मारी में होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें