
केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के अवसर पर सुशासन दिवस में सुबह-सुबह केशकाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया और वहां के स्टाफ को एवं बीएमओ श्री डॉक्टर अमृतलाल जी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये
सुशासन दिवस के अवसर पर केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया एवं जल्दी स्वस्थ होने की शुभकामनाएं की, वहीं केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यस्थाओं को लेकर भी कुछ नाराज दिखे एवं त्वरित सुधार करने के निर्देश दिए उनके साथ केशकाल भारतीय जनता पार्टी के नेता आकाश मेहता राजू राठी नवदीप सोनी भूपेश चंद्राकर भूपेंद्र सिंह नगर पंचायत की पार्षद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष केशकाल रोशन जमीर खान एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे केशकाल के तहसीलदार,एसडीओपी एवं प्रभारी थाना प्रभारी केशकाल भी मौजूद रहे।
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम जी से जब पूछा गया की 1 वर्ष पूर्व पानी की समस्या के चलते एक मरीज की मौत हो चुकी है तो उन्होंने कहा कि अब किसी भी प्रकार की पानी की समस्या हॉस्पिटल किस काल में नहीं रहेगी एवं महिला डॉक्टर की अनुपस्थिति के बारे में भी नीलकंठ कम से सवाल किया गया उन्होंने कहा कि मैसेज देखता हूं।


