दीपावली के अवकाश के बीच मंगलवार को सरकारी कार्यालय में अधिकारी कर्मचारी छुट्टी पर या नदारत दिखे लक्ष्मी पूजा के बाद गोवर्धन पूजा की छुट्टी नहीं मिलने के कारण गोवर्धन पूजा के दिन मंगलवार के फरसगांव ब्लॉक के जनपद पंचायत कार्यालय में ऑफिस के कमरों पर ताला लटका नजर आया जब हमारी टीम जनपद पंचायत फरसगांव पहुंची तो वहां कोई भी अधिकारी कर्मचारी नजर नहीं आया
इसी प्रकार का हाल नगर पंचायत फरसगांव में भी देखने को मिला कार्यालय में भृत मालती लता नायक एवं दीपिका रवानी के अलावा कोई भी कर्मचारी या अधिकारी कार्यालय में नहीं दिखे या तो यह अधिकारी कर्मचारी दीपावली के बीच एक दिन के ऑफिस वर्किंग डे पर छुट्टी पर या फिर नदारत रहे।नगर पंचायत फरसगांव के cmo से जब फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नही उठाया यही हाल सामुदायिक स्वस्थ केंद्र फरसगांव का था जहां ऑफिस में एक बाबू और एक भृत्य के अलावा ऑफिस स्टाफ छुट्टी पर रहे।



