संतराम नेताम का धुआंधार चुनावी प्रचार जारी —पुराने अनुभव का ले रहे लाभ

विधानसभा चुनाव 2023 — केशकाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विधानसभा छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष संतराम नेताम बैक टू बैक बड़े कार्यक्रमों के बाद अब धुआंधार प्रचार में लग चुके हैं। सोमवार के बड़े राजपुर साप्ताहिक बाजार में भीड़ को संतराम नेताम ने संबोधित किया अपने संबोधन में संतराम नेताम ने पिछले 10 वर्षों में उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी जनता को दी, एवं नीलकंठ टेकाम के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए उनकी जाति फर्जी होने की बाद भी उनके द्वारा कही गई चुनाव के बाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जाति को लेकर जाने की बात भी उन्होंने की, नुक्कड़ सभा के माध्यम से संतराम के सभा में काफी भीड़ उमड़ रही है सोमवार के बाद मंगलवार का दिन संतराम नेताम केशकाल के धनोरा क्षेत्र में एक बड़ी बाइक रैली करके क्षेत्र वासियों के बीच पहुंचकर उन्होंने जन समर्थन मांगा, लोगों में संतराम नेताम को लेकर उत्साह दिख रहा है। बुधवार को उनके गृह ब्लॉक विश्रामपुरी का साप्ताहिक बाजार था। विश्रामपुरी के साप्ताहिक बाजार में संतराम नेताम ने अपनी ताकत दिखाई और बड़ी संख्या में उनके कार्यकर्ता संतराम नेताम का स्वागत करते हुए सभा स्थल पर पहुंचे, जहां संतराम नेताम ने शानदार गानों के माध्यम से आए हुए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे थे, बैक टू बैक संतराम नेताम प्रचार प्रसार में काफी आगे निकलते दिख रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें