
*प्राथमिक शाला पराली के शिक्षक सोहन लाल नेताम को हटाने की मांग ग्रामीणों ने की*
केशकाल ब्लॉक के आखिरी छोर में बसे ग्राम पंचायत कलेपाल के आश्रित ग्राम पराली के प्राथमिक शाला स्कूल में पदस्थ शिक्षक श्री सोहन लाल नेताम आए दिन स्कूल में अनुपस्थित रहते हैं प्राथमिक शाला पराली में एक ही शिक्षक की पदस्थापना है एवं कलेक्टर की अनुशंसा पर एक ट्यूटर शिक्षक स्थानीय स्तर पर रखा गया है परमानेंट शिक्षक श्री सोहन लाल नेताम के स्कूल में अनुपस्थित रहने के कारण बच्चे स्कूल जाने से मना करते हैं की जब स्कूल में शिक्षक ही नहीं रहता है तो स्कूल जाकर क्या करें ,ग्राम पंचायत कालेपाल के आश्रित ग्राम पराली के ग्रामीण आज केशकाल खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच कर आवेदन पत्र प्रस्तुत किया और उन्होंने मांग की है कि शिक्षक श्री सोहन लाल नेताम जो लगातार अनुपस्थित रह रहे हैं उन्हें यहां से हटाया जाए और उनकी जगह अन्य शिक्षक की परी पदस्थापना प्राथमिक शाला पराली स्कूल में की जाए सैकड़ो ग्रामीणों के साथ जनपद पंचायत केशकाल के जनपद सदस्य श्री संतीर कोरचा ग्राम पंचायत कालेपाल सरपंच श्री शुद्ध राम गावड़े एवं स्कूल समिति के अध्यक्ष राम सिंह सलाम सैकड़ो ग्रामीण आज आवेदन देकर शिक्षक हटाने की मांग की है।

