
*राज्य स्तरीय तुलसीदास जन्मोत्सव समारोह का भव्य आयोजन*
*केशकाल*। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय तुलसीदास जन्मोत्सव एव मानस संगोष्ठी व अलकरंण महोत्सव का भव्य आयोजन शीतला मंदिर प्रांगण डिहीपारा बोरगांव ( केशकाल) मे 23 अगस्त 2023 को किया जा रहा है। इसके पूर्व 22 अगस्त मंगलवार को शाम 4 बजे जलेश्वर मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ होकर शीतला मंदिर डिहीपारा पहुंचेगी। जहा पुजा अर्चना देव स्थापना उपरांत शाम 7 बजे से मानस वंदना मंगलाचरण मानस प्रतिष्ठान के पदाधिकारीगणो द्वारा होगा। दूसरे दिवसीय 23 अगस्त को सुबह 4 बजे दीप प्रज्वलित किया जाएगा उसके बाद सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकालकर नगर के सभी मोहल्ले मे भजन कीर्तन के माध्यम से लोगो को आमंत्रित किया जाएगा। सुबह 10 बजे ध्वजारोहण फिर प्रतिष्ठान के पदाधिकारीगणो का स्वागत अभिनन्दन होने के उपरांत शीतला मानस मण्डली धनोरा द्वारा मानस गान की प्रस्तुति होगी। तत्पश्चात सुबह 11.30 बजे क्रमशः मानस संगोष्ठी रेवेन्द वैष्णव जी,संगीत गजानन मानस मण्डली आरी कोनारी राजनादगांव, अगले वक्ता श्रीमती हेमलता साहू जी, संगीत नवदीप बालिका मानस मडली अंबागढ चौकी, तृतीय वक्ता पंडित देवी प्रसाद तिवारी होगे। इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि- माननीय मोहन मंडावी सासंद लोकसभा कांकेर, अध्यक्षता -गोपाल वर्मा प्रांताध्यक्ष तुलसी मानस प्रतिष्ठान होगे। जिनके कर कमलो से मानस निष्ठा सम्मान कुज लाल साहू, श्रीमती दीप्ती पाण्डेय , स्वामी आत्मा राम कुम्भज सम्मान-देवी प्रसाद तिवारी, अक्षर चेतना सम्मान डा मुन्नालाल देवदास, गजेन्द्र हरिहारिनो दिया जाएगा।साथ ही सनातन धर्म परीक्षा मे चयनित बच्चो को सम्मान किया जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक व विधान सभा उपाध्यक्ष माननीय संत राम नेताम होगे । जिनके कर कमलो से कोडागांव जिले के सभी विकास खण्ड से चयनित पांच सदस्यो को तुलसी अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। आमंत्रित मुख्य अतिथि द्वय व अध्यक्ष जी के आशीर्वाद वचन पशयात ही सभी अतिथियो का सम्मान व मानस प्रतिष्ठान के प्रदेश, जिला व विकास खण्ड के पदाधिकारी गणो का अभिनन्दन किया जाएगा। संध्या कालीन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण–मोर मया के चिन्हा, राजस्थानी रामधुनी ग्राम सौगा मगरलोड जिला धमतरी की शानदार प्रस्तुति होगी। सम्पूर्ण कार्यक्रम जिलाध्यक्ष गुप्तेश्वर बघेल ,आयोजन समिति अध्यक्ष प्रवीण अग्निहोत्री, मां शीतला समिति अध्यक्ष-शिव प्रसाद नेताम, शीतला पुजारी – केशव कश्यप आदि के कुशल मार्गदर्शन मे आयोजित किया जा रहा है,आयोजन समिति ने पुरे प्रदेश के संगठन पदाधिकारीगणो सदस्यो व मानस मडलियो को आमंत्रित किया है, नगर वासियो मे भी प्रथम बार हो रहे राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर विशेष उत्साह है। यह जानकारी प्रदेश सलाहकार लोकेश गायकवाड़ ने एक भेंट मे दी।

