*अध्यापन में विलंब के लिए जुगानी कलार हाईस्कूल के प्राचार्य और माध्यमिक शाला सिरपुर के अनुपस्थित शिक्षक से मांगा गया स्पष्टीकरण*

*अध्यापन में विलंब के लिए जुगानी कलार हाईस्कूल के प्राचार्य और माध्यमिक शाला सिरपुर के अनुपस्थित शिक्षक से मांगा गया स्पष्टीकरण*

*कोण्डागांव, 26 जुलाई 2023/*शैक्षिक गुणवत्ता एवं विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बुधवार 26 जुलाई को जिले के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय लंजोड़ा, हाईस्कूल जुगानीकलार, प्राथमिक शाला सिरपुर तथा माध्यमिक शाला सिरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हाईस्कूल जुगानीकलार में कक्षा 9वीं में विज्ञान विषय का अध्यापन में विलंब के लिए और मा०शा० सिरपुर में पदस्थ श्री सुभाष मंडल शिक्षक, पंजी में हस्ताक्षर कर विद्यालय से अनुपस्थित पाए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा गया। स्वामी आत्मानंद विद्यालय लंजोड़ा में विद्यालयीन स्वच्छता को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए और प्राथमिक शाला सिरपुर में जर्जर भवन को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

और पढ़ें