*कांग्रेस के 4 साल में घोटाला,आतंक, भ्रस्टाचार के साथ छत्तीसगढ़ बना माफ़ियाराज और अपराध का गढ़-लता उसेण्डी

*कांग्रेस के 4 साल में घोटाला,आतंक, भ्रस्टाचार के साथ छत्तीसगढ़ बना माफ़ियाराज और अपराध का गढ़-*

पूर्व मंत्री लता उसेण्डी ने आज प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के 4 वर्षो में हुए वादाखिलाफी और अन्य मुद्दे पर सरकार को घेरा जिसमे उन्होंने कहा भूपेश सरकार के इस चार वर्ष के कुशासन में प्रदेश में चारो तरफ हताशा,निराशा, भय और आतंक व्याप्त है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। दिनदहाडे प्रदेश में हत्याएँ लूटपाट हो रही हैं , अबोध बालिकाओं के साथ अनाचार-हत्या लूट डकैती आदि की घटनाएं रोज का काम हो गयी हैं।प्रदेश में ठगी का स्टार्टअप चल रहा है, गांजा तस्करी, ब्राउन शुगर, नशीली दवाये का गढ़।
ईडी और आईटी विभाग की लगातार कार्यवाहीयों से नए नए तथ्य सामने आ रहे हैं जिससे छत्तीसगढ़ शर्मिंदा है। छत्तीसगढ़ घोटालो का गढ़ बन गया है कानून व्यवस्था लचर है रोजगार पर लगातार झूठ बोला जा रहा है। छत्तीसगढ़ में आत्महत्याओं का दौर चल रहा है। 16 लाख गरीबों का घर छीना गया है। धान खरीदी में गड़बड़ी। वादाखिलाफी जैसे कई कांग्रेस की विफलताएं रही हैं इन चार वर्षों में।साथ ही प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा,मनोज जैन,ओमप्रकाश टावरी, दयाराम पटेल, जैनेन्द्र ठाकुर, प्रतोष त्रिपाठी,सुभाष पाठक, बंटी नाग,बिट्टू पाणिग्रही, विश्वजीत चक्रवर्ती, अविनाश सोरी एवं अन्य मौजुद रहे ।

Leave a Comment

और पढ़ें