*कोंडागांव पुलिस ने नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।*

* *कोंडागांव पुलिस ने नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।*

* *थाना अनंतपुर द्वारा गिरफ्तार आरोपी बजरंग नेताम को भेजा गया जेल।*

दिनांक 15.12.2022 को प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी भतिजी नाबालिक पीड़िता रोज की तरह दिनाँक 14.12.22 को स्कूल से अपने घर जा रही थी। तभी आरोपी बजरंग नेताम द्वारा पीड़िता का रास्ता रोककर पीड़िता को पैसे का लालच देकर ढेलुमारी कुम्हारी के जंगल में ले गया। वहा आरोपी ने बुरी नियत से पीड़िता के हाथ बाह को पकड़कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के कपड़े निकालने की कोशिश करते हुए छेड़छाड़ किया है कि, रिपोर्ट पर *थाना अनंतपुर में धारा 341, 354, 506 भादवि. एवं पाॅक्सो एक्ट की धारा 08* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शोभराज अग्रवाल के मागर्दषर्न व एसडीओपी कोंडागांव श्री निमितेष सिंह के पर्यवेक्षण में थाना अनंत द्वारा घटना स्थल जाकर पूछताछ किया गया। खोजबीन कर चंद घण्टों में *आरोपी बजरंग नेताम पिता मानसिंग नेताम, उम्र 53 वर्ष, निवासी कुम्हारी पारा, मालगांव, थाना अनंतपुर, जिला कोण्डागांव* को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी बजरंग नेताम को माननीय न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेश से केन्द्रीय जेल जगदलपुर भेजा गया।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना अनंतपुर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शिंदे, आरक्षक लक्ष्मी बघेल एवं मनराज वट्टी की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें