
*कोण्डागांव 16 अगस्त 2022/*जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत 5 ग्राम पंचायतों भूमका, आलोर, बड़ेडोंगर, जुगानीकलार और पतोडा में आजादी के 75वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जीर्णाेधार किए जा रहे अमृत सरोवरों में हमर तिरंगा अभियान के तहत किया गया ध्वजारोहण। भारत सरकार के द्वारा भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रत्येक जिले में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य किया जा रहा है ताकि मनरेगा योजना के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर पर जल स्तर को बढ़ाया जा सके साथ ही वर्षा की हर एक बूंद का संचय कर उसका सदुपयोग किया जा सके। जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत कुल 15 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जाना है। जिसमें इस वित्तीय वर्ष में दो अमृत सरोवर ग्राम पंचायत आलोर एवं ग्राम पंचायत भूमका में अमृत सरोवर जीर्णाेद्धार कार्य पूर्ण किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर शहीदों के परिवार एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा अमृत सरोवर में ध्वजारोहण का कार्य किया गया। ज्ञात हो कि देश की अखंडता एवं एकता के लिए शहीद हुए ग्रामीणों के नाम पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर का निर्माण एवं जीर्णाेधार कार्य किया जा रहा है ताकि ग्राम पंचायत में रहने वाली नागरिकों के बीच उनके प्रति सम्मान एवं आधार की भाव सदा बनी रहे

