
*ईमरान पारेख की खबर
*
*समाचार*
*वोटर आईडी के साथ आधार लिंकेज हेतु कार्यशाला संपन्न*
*मास्टर्स ट्रेनर्स ने अधिकारी-कर्मचारियों को आधार लिंक करने की प्रक्रिया की दी जानकारी*
*कोण्डागांव, 16 अगस्त 2022/* भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदाताओं के आधार नम्बर को वोटर आईडी के साथ लिंक किये जाने विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के अधिकारी-कर्मचारियों तथा उनके परिवार के मतदाताओं के आधार को वोटर आईडी से लिंक कराये जाने हेतु कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सोनी ने कहा कि मतदाता पहचान पत्र के साथ आधार लिंकेज की प्रक्रिया सरल है, इसे भारत निर्वाचान आयोग के एनव्हीएसपी पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। इसके साथ ही मतदाता वोटर हेल्पलाईन एप्प के जरिये वोटर आईडी के साथ आधार लिंक कर सकते हैं। उन्होने इस दिशा में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वयं के वोटर आईडी का आधार लिंकेज सहित अपने परिवार के मतदाताओं का वोटर आईडी को आधार लिंक कराये जाने पर बल दिया। इस दौरान मास्टर्स ट्रेनर्स श्री वेणु गोपाल राव ने वोटर हेल्प लाईन एप्प के जरिये वोटर आईडी से आधार लिंक की प्रक्रिया को पावर पॉइंट प्रस्तुति के द्वारा विस्तारपूर्वक अवगत कराया। वहीं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा ठाकुर ने बताया की भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 जनवरी 2023 की अर्हता तिथि की स्थिति में चलाया जा रहा है। जिसके तहत् निर्वाचक नामावली का शुद्धीकरण, पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित करने एवं मतदाताओं के आधार डाटा संकलित करने का कार्य किया जा रहा है। इस दिशा मंे बूथ लेबल अधिकारी अपने मतदान केन्द्रों में नियमित रूप से उक्त कार्य को सम्पादित कर रहे हैं। कार्यशाला में डीएफओ उत्तर कोण्डागांव वनमंडल श्री आरके जांगड़े, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रेम प्रकाश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और जिले में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम, तहसीदार, सीईओ जनपद पंचायत तथा नगरीय निकायों के सीएमओ एवं बीएमओ, रेंज आफिसर मौजूद थे।
*क्रमांक-526/कमल*
*(फोटो संलग्न)*

