
केशकाल विश्रामपुरी में 3–3 करोड़ की लागत से सर्व आदिवासी सामुदायिक भवन एवं गोंडवाना भवन की सीएम विष्णुदेव साय ने घोषणा की।
विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम ने जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम एवं विधानसभा के 6मंडल अध्यक्षों संग रखी थी मांग।
विधायक नीलकंठ ने सीएम विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।
केशकाल/महफूज़ अली/2जून2026–
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कोंडागांव प्रवास के दौरान केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम ने विधानसभा के छह मंडल अध्यक्षों एवं जिलाध्यक्ष सेवक् राम नेताम के साथ विश्रामपुरी में गोंडवाना भवन निर्माण लागत 3 करोड रुपए, एवं केशकाल में सर्व आदिवासी समाज हेतु नवीन सामुदायिक भवन निर्माण लागत 3 करोड रुपए के निर्माण की मांग की थी। जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने घोषणा की।अब जल्द ही विधानसभा केशकाल के विश्रामपुरी में गोंडवाना भवन एवं केशकाल में सर्व आदिवासी समाज के लिए नवीन सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा। विधानसभा केशकाल से विश्रामपुरी के मंडल अध्यक्ष मन्नाराम मरकाम, बडेराजपुर मंडल अध्यक्ष लाला राम मरकाम, केशकाल मंडल अध्यक्ष लंबोदर सलाम, बड़ेडोंगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सलाम फरसगांव के मंडल अध्यक्ष धनराज पांडे, एवं धनोरा के मंडल अध्यक्ष संतोष सिन्हा के साथ विधायक नीलकंठ टेकाम ने प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम विधानसभा में विकास के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर दिखाई पड़ते हैं। उनके कार्यकाल में अनेकों ऐतिहासिक निर्माण कार्यों की स्वीकृति एवं कई भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। इसी दिशा में अब यह एक बड़ी सफलता विधानसभा केशकाल को विधायक नीलकंठ टेकाम के माध्यम से मिलने जा रही है। विधायक नीलकंठ टेकाम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का का आभार व्यक्त किया है। तीन-तीन करोड रुपए के दो सामुदायिक भवन की स्वीकृति मिलने के बाद सर्व आदिवासी समाज विधानसभा केशकाल एवं गोंडवाना समाज विश्रामपुरी में हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है। वर्षों पुरानी मांग समाज की माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के माध्यम से पूरी होने पर सभी समाज प्रमुखों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। एवं अपने विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रति भी आभार व्यक्त किया है जो लगातार समाज को लेकर एवं विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर हमेशा सक्रिय रहते हैं।



