
केशकाल/महफूज़ अली/15मई 2026–कोंडागांव जिले में केशकाल जनपद के ग्राम पंचायत अड़ींगा में सुशासन तिहार के अवसर पर जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सह कोंडागांव जिले के प्रभारी मंत्री माननीय लखन लाल देवांगन शामिल हुए। मंत्री के साथ केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम भी जन समस्या निवारण शिविर में शामिल रहे । कोंडागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने अपने उद्घोषण में कुंडागांव जिले में चल रहे सुशासन तिहार के अवसर पर समस्त जन समस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं निराकरण प्रकरण की जानकारी प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन के समक्ष सभा में दी जिले के समस्त जिलाधिकारी इस जन समस्या निवारण शिविर में उपस्थित रहे विकलांगों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल भी योजना के अंतर्गत प्रदान की गई ।
मंत्री महोदय के कार्यक्रम में गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त कूलर पंखों की व्यवस्था न होने से शिविर में आए। लोग गर्मी से बेहाल होते एवं इधर उधर भटकते दिखे।

अड़ेगा ग्राम के जन समस्या निवारण शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा लगाए गए इंस्टॉल लोगों का आकर्षण बना रहा । महिला स्व सहायता समूह के द्वारा मंत्री महोदय विधायक एवं अन्य उपस्थित नेताओं के समक्ष माडिया पेज परोसा गया प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन एवं विधायक नीलकंठ टेकाम ने मडिया पेज का आनंद लिया ।

जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में आए जिला अधिकारियों ने भी मडिया पेज का आनंद लिया एवं कोदो कुटकी रागी से तैयार किए गए व्यंजनों का भी आनंद लिया।
जन समस्या निवारण शिविर में मैं आए लोगों को गर्मी से बेहाल देखा गया शिविर में पर्याप्त कूलर की व्यवस्था नहीं की गई थी जिसे जन समस्या निवारण शिविर में आए लोग गर्मी से परेशान दिखे जिससे जनपद पंचायत एवं व्यवस्था देख रहे अधिकारियों के ऊपर सवालिया निशान लग रहे है।


