
केशकाल/महफूज़ अली/13मई 2026–केशकाल के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल डीजल खत्म हो गया है। भारत के माननीय प्रधानमंत्री के अभिभाषण में पेट्रोल डीजल कम खपत करने की सलाह देने के बाद पेट्रोल पंपों में लंबी-लंबी लाइन देखी गई लोग अपनी गाड़ियों की टैंक फुल कराकर डब्बे में भी डीजल पेट्रोल ले जाते देखे गए। वर्तमान स्थिति में केशकाल के कुछ पेट्रोल पंपों पर पूरी तरीके से पेट्रोल डीजल खत्म हो गया है वहीं कुछ पेट्रोल पंप चेहरा देख-देख कर लोगों को पेट्रोल डीजल उपलब्ध करा रहे हैं प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार का दिशा निर्देश अभी पंपों के लिए जारी नहीं किया गया है लोग भटकते देखे जा रहे हैं गाड़ियों की भी लंबी-लंबी करें पेट्रोल पंप के पास लगी हुई है।
केशकाल में पेट्रोल डीजल की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए जब अनुविभाग स्तर के अधिकारियों को फोन लगाया गया तो व्यस्तता के कारण उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया फोन पर बात होने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी कि केशकाल के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की स्थिति क्या है एवं आने वाले दिनों में किन-किन गाड़ियों को कितना पेट्रोल डीजल की आपूर्ति की जाएगी।
फिलहाल जिन्हें शादी के सीजन में शादी अटेंड करने अपनी चार पहिया वाहन से जाना है वह सभी पेट्रोल पंपों पर डीजल के लिए भटकते नजर आ रहे हैं।


