
महिला बाल विकास विभाग के द्वारा सुरडोगर खेल मैदान में सभी के लिए भोजन की व्यवस्था रखी गई है।
केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा 200 युवक युवतियों का सामूहिक विवाह केशकाल के सुरडोगर खेल मैदान में संपन्न हो रहा है। विवाह को लेकर नव विवाहित जोड़ों में काफी उत्साह देखने को मिला युवक पक्ष से एवं युवती पक्ष दोनों से परिवार के सदस्य एवं ग्रामीण भी इस शादी समारोह में शामिल हुए। प्रशासन की तरफ से नव विवाहित जोड़ों को ₹35000 की नगद राशि भी दी जाएगी। इस सामूहिक विवाह समारोह के लिए केशकाल क्षेत्र एवं कोंडागांव क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण पत्र भेजा गया था और सभी ने दूल्हा एवं दुल्हन दोनों पक्ष की तरफ से बाराती बनकर एक दूसरे को आशीर्वाद प्रदान किया। महिला बाल विकास की तरफ से सभी मेहमानों एवं दूल्हा दुल्हन के परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा के मद्देनजर चौक चौबंद नजर आए, केशकाल थाना निरीक्षक श्री चौहान लगातार इस पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करते दिखाई दिए। मंच का संचालन श्री लोकेश गायकवाड एवं महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर के द्वारा किया गया।



