विश्रामपुरी में पूर्व विधायक संत राम नेताम ने जनपद,तहसील कार्यालय का किया घेराव।जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव को बार बार बढ़ाने से थे नाराज।

केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल विधानसभा के पूर्व विधायक एवं विधानसभा छत्तीसगढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने विश्रामपुरी पहुंचकर जनपद पंचायत विश्रामपुरी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव की तारीख को प्रशासन के द्वारा संशोधित कर बढ़ाए जाने से नाराज होकर, बीच सड़क में हल्ला बोला उनके साथ सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद थे उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ तहसील कार्यालय विश्रामपुरी पहुंचकर तहसील कार्यालय का घेराव भी किया उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि विश्रामपुरी जनपद पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन समय सारणी के हिसाब से अतिशीघ्र करवाया जाए उन्होंने दावा किया कि विश्रामपुरी बड़ेराजपुर जनपद पंचायत में कांग्रेस के समर्थित सदस्यों की संख्या ज्यादा होने से सत्ताधारी पार्टी में बौखलाहट है जिस कारण येन केन कारण वह चुनाव की तारीखों में लगातार बदलाव कर रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि अति शीघ्र जनपद पंचायत विश्रामपुरी बड़ेराजपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन पूरा करवाए।

विधानसभा चुनाव के बाद त्रिस्तरीय पंचायत राज चुनाव में पूर्व विधायक संतराम नेताम काफी सक्रिय नजर आए उन्होंने ग्राम पंचायत जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत के चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के लिए जमकर प्रचार किया अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाई है।

Leave a Comment

और पढ़ें