केशकाल की सालेहा पारेख ने 10बोर्ड में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

केशकाल/महफुज अली–केशकाल निवासी इमरान पारेख पिता स्व. मूसा भाई पारेख पत्रकार कल्याण महासंघ के जिलाध्यक्ष की पुत्री सालेहा पारेख ने दसवीं बोर्ड एग्जाम में कोंडागांव जिला मे पहला स्थान प्राप्त कर जिले एवं प्रदेश में केशकाल का नाम रोशन किया है। सालेहा 96.16 प्रतिशत के साथ कोंडागांव जिले में पहला स्थान प्राप्त किया! सालेहा पारेख ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता वह अपने शिक्षकों को दिया ।
सालेहा पारेख ने नर्सरी से क्लास 7th तक कि पढ़ाई गिरिदीप स्कूल केशकाल में कि उसके बाद कि पढ़ाई स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ इंग्लिश मीडियम स्कूल केशकाल में कि।जिले में प्रथम एवं प्रदेश में 11वा स्थान प्राप्त करने से केशकाल आत्मानंद के स्कूल शिक्षकों में भी हर्ष का माहौल है।

न्यूज सीजी 24 टीम की तरफ से सालेहा एवं उनके परिवार को बहोत बहोत बधाई।

Leave a Comment

और पढ़ें