अमीन मेमन प्रदेशाध्यक्ष अल्पसंख्यक ने केशकाल विधानसभा में बिरेश ठाकुर के प्रचार के लिए सघन जनसंपर्क कर रहे ।

केशकाल/महफूज़ अली–छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन लोकसभा चुनाव में कांकेर के प्रत्याशी बिरेश ठाकुर के लिए केशकाल विधानसभा में प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, तीन माह पूर्व हुएविधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी नजर आ रही थी तो वही इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी एक होकर पूरी ताकत के साथ प्रचार कर रही हैं, अमीन मेमन के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र नेताम युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीतांबर नाग साथ मिलकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं वही विश्रामपुरी क्षेत्र में अमीन मेमन गुट के माने जाने वाले नेता जो विधानसभा में निष्क्रिय दिख रहे थे इस लोकसभा चुनाव में नुक्कड़ सभा लेकर सघन जनसंपर्क कर लोगों के बीच कांग्रेस पार्टी के द्वारा लोकसभा प्रत्यासी बीरेश ठाकुर जी के पक्ष प्रचार करते दिख रहे है।

दोनों ही पार्टियों ने अब लोकसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार प्रसार अभियान तेज कर दिया है विधानसभा क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों में लगातार नुक्कड़ सभाएं हो रही हैं वहीं दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता गांव-गांव घूम कर प्रचार प्रसार कर रहे हैं बीजेपी के लिए केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम ने जिम्मेदारी ले रखी है वहीं कांग्रेस पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम एवं अमीन मेमन प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस ने जिम्मेदारी ली है, लोकसभा चुनाव में केशकाल विधानसभा में इस बार का रिजल्ट क्या आता है यह देखने का विषय होगा और लोगों की नजरे भी केशकाल विधानसभा से आने वाले रिजल्ट के ऊपर टिकी हैं फिलहाल प्रचार अंतिम दौर पर चल रहा है 26 अप्रैल को जहां लोकसभा के लिए मतदान होना है वहीं 4 जून को पूरे देश भर में लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आएंगे।

अमीन मेमन प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक ने नुक्कड़ सभा लेकरग्राम गारावण्डी,ग्राम कोदोभाट,ग्राम ब्यालपुर,मे कांग्रेस के प्रत्याशी को विजयबनाने की अपील की ,इस कार्यक्रम मेवरिष्ट कांग्रेसी शांति दीदी जी,राजेश नेताम ब्लाक अध्यक्ष केशकाल,महेंद्र नेताम जनपद अध्यक्ष केशकाल,ठाकेश्वर शोरी सरपंच,नरेश नेताम जनपद सदस्य,सतीश नाग जनपद सदस्य,प्रेमसिंह नाग सरपंच अडेगा,चिंता नेताम,सुरेखा मरकाम सरपंच बेडमा,महेश्वरी हिड्को सरपंच बटराली ,संगीता नेताम सरपंच सिंगनपुर,राजु सिन्हा,लालजी कोर्राम ,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Comment

और पढ़ें