नवोदित ने यासीन इलेवन को 7 रनों से हराया

केशकाल।रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते नवोदित की टीम ने 88 रन का स्कोर बनाया ।टीम के कप्तान नीरज अग्निहोत्री ने 19रनों की शानदार पारी खेली।इस लक्ष्य का पीछा करते यासीन इलेवन ने 8ओवर में 2विकेट के नुकसान पर 48रन बना लिए थे।नवोदित टीम से गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए रनो को रोके रखा। यासीन इलेवन ने 10ओवर में 81रन ही बना पाए।

गेंदबाज में फिरोज ने अपने 2ओवर में 4रन देकर 1 विकेट लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें