केशकाल विधानसभा चुनाव में लगातार कांग्रेस और बीजेपी नए चेहरे पर दांव लगा रहे हैं। वही दोनों पार्टियों की पहली सूची से कयास लगाए जा रहे हैं कि अब पार्टी पूरे रूप से जांच कर टिकट के दावेदारों की सूची तैयार करने में लगी है।

केशकाल विधानसभा चुनाव में लगातार कांग्रेस और बीजेपी नए चेहरे पर दांव लगा रहे हैं। वही दोनों पार्टियों की पहली सूची से कयास लगाए जा रहे हैं कि अब पार्टी पूरे रूप से जांच कर टिकट के दावेदारों की सूची तैयार करने में लगी है।

दरअसल भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा के हारने के बाद पार्टी ने अब अपने सभी दावेदारों में जोश के साथ-साथ समाज में अंदुरुनी पकड़ को मजबूत कर रही है, जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता को मात दे सके। वहीं सूत्रों का कहना है कि विधानसभा उपाध्यक्ष संत राम नेताम के सामने केशकाल विधानसभा से संगीता पोयाम का नाम एक नए प्रत्याशी के रूप में उभरकर सामने आ रहा है, इस नाम पर पार्टी अपनी मुहर भी लगा सकती हैं।
अब तक का राजनीतिक सफर
आपको बता दे कि संगीता पोयाम का राजनीतिक जीवन काफी लम्बे समय से चलता आ रहा है। वही भारतीय जनता पार्टी की सशक्त नेत्री संगीता पोयाम पति नीलू राम पोयाम का जन्म कोंडागांव के मारागांव ग्रामीण क्षेत्र में 16 जून 1974 को हुआ था। वर्तमान में वो बडेराजपुर में निवासरत है व उन्होंने स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की है। उसके पश्चात समाज सेवा के साथ- साथ ही उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया।
किस किस पद पर हुई निर्वाचित आपको बता दे कि 1995 में ग्राम पंचायत बनियागांव से वह सरपंच चुनी गयी। जिसके बाद वह 2005 में बड़ेराजपुर से जिला पंचायत सदस्य बनी तत्पश्चात 2010 में जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी नियुक्त की गई 2014 में भारत स्काउट गाइड के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व संभाला, 2015 में जिला परियोजना सलाहकार सदस्य नियुक्त हुई व 2020 में जनपद सदस्य बडेराजपुर से चुनी गयी, इसी वर्ष इन्हे प्रदेश मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा का दायित्व भी सौपा गया है। जिसका निर्वहन उनके द्वारा किया जा रहा है वही अन्य दायित्वों के साथ ही महिला जिला समिति की समन्वयक भी है।
परिवारिक परिचय
संगीता पोयाम के पति नीलू राम पोयाम वर्तमान में छोटे राजपुर के पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है। वही बेटा विकास भारतीय सेना में व बेटी प्रियंका कोंडागांव जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत है।
क्या कहता है समीकरण
सूत्रों का यह भी कहना है कि लम्बे समय से केशकाल विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छ छवि के साथ समाज में मिलनसार महिला दावेदार के रूप में उनका नाम उभर कर आया है, वही उन्होंने काफी समय से पार्टी के लिए अपना अमूल्य समय भी दिया है। ऐसे में पार्टी की नजर लगातार इस ओर आकर्षित हो रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें