
केशकाल/इम्तियाज मेमन–छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत प्राप्त करके सरकार का गठन कर लिया है चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में कई वादे किए थे जिसमें सीधे जनता को प्रभावित करने वाले दो वादे प्रमुख थे पहले किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के साथ 3100 से तत्काल भुगतान किया जाएगा चुनाव रिजल्ट आने के बाद से लेकर शपथ ग्रहण तक किसान धान खरीदी केंद्र में जाकर धान बेचने से बचते रहे, लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ उसके बाद से धान खरीदी केंद्रों में किसानों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। लोग अपना धान बेच रहे हैं। लेकिन साथ में इस डर के साथ की पहली कैबिनेट की बैठक में ₹3100 धान खरीदी की घोषणा नहीं हुई है अब किसानों को संशय है कि यह घोषणा कब होगी, क्या इस वर्ष 3100 से भुगतान मिल पाएगा या नहीं मिल पाएगा? किसानों के बीच चर्चा है।
वही महतारी वंदन योजना के तहत घोषणा पत्र में वादा किया गया था कि प्रतिवर्ष ₹12000 महिलाओं के खाते में डाले जाएंगे इसकी भी घोषणा पहले कैबिनेट की बैठक में नहीं हुई है। अब जिन महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भारतीय जनता पार्टी को वोट किया था वह सारी महिलाएं भी यही बात कर रही हैं कि इस महतारी वंदन योजना की घोषणा सरकार कब करेगी।

