केशकाल शहर में सड़क दुर्घटना को रोकने शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी रफीक भाई ने हाइवे में लगवाया बेरीकेट्स।

केशकाल शहर से गुजरने वाली ट्रकों के द्वारा लगातार प्रेशर हार्न भी बजाया जाता है जिससे नगर वाशी को परेशान होते देखे जा सकता है।

केशकाल/महफूज़ अली/20जून2026–केशकाल शहर से गुजरने वाली नेशनल हाईवे 30 में जब से नवीन सड़क का निर्माण हुआ है। तब से लगातार गाड़ियों की स्पीड बढ़ती जा रही थी। और आए दिन नेशनल हाईवे में लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे थे, बार-बार सोशल मीडिया में गाड़ियों की रफ्तार कम करने के प्रयास के लिए डाले जा रहे पोस्ट के बावजूद हाईवे से गाड़ियों की स्पीड कम नहीं हो रही थी जिसके चलते केशकाल के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी रफीक भाई (रज़ा रईस मिल के मालिक) ने विश्रामपुरी के नाका चौक एवं अन्य चौक पर स्थाई रूप से बैरिकइट्स लगवाकर सड़क दुर्घटना को रोकने का प्रयास किया है। उनके इस प्रयास को प्रशासन का कितना सहयोग प्राप्त होगा एवं आने वाले दिनों में क्या गाड़ियों की स्पीड कम होगी एवं लगातार शहर में हो रही दुर्घटनाओं से क्या लोगों को राहत मिलेगी? इस पर लोग नगर में चर्चा कर रहे हैं। ऑल इंडिया संपादक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष विष्णु को सरिया ने समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यापारी रफीक भाई से मिलकर हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं लग रहे बैरिकेड के बारे में चर्चा की।

Leave a Comment

और पढ़ें