
केशकाल/महफूज़/दुर्गेश कौशिक/15जून2026–केशकाल घाट में पहले मोड़ के पास पहले एवं दूसरे मोड के बीच में ऑक्सीजन से भरा टैंकर पलट गया है।ड्राइवर ने कहा कि गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था जिसके कारण गाड़ी पलट गई ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान ।गाड़ी से गैस बह रहा है।पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।गैस टैंकर जगदलपुर से झारसुगुड़ा ओड़िसा के लिए जा रहा था।

