
केशकाल/महफूज़ अली/22अप्रैल2026–केशकाल बीएमओ एवं कोंडागांव जिले के वरिष्ठ डॉक्टर डॉक्टर डी के बिसेन की माता श्री स्वर्गीय चुन्नी बिसेन का निधन 21 अप्रैल की शाम को उनके केसकाल निवास में हो गया है। डॉक्टर बिसेन की माता जी के निधन का शोक संदेश जैसे ही केशकाल नगर वासियों तक पहुंचा डॉक्टर बिसेन के शुभचिंतकों एवं उन्हें चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई संदेश प्राप्ति के तुरंत बाद ही लोगों का जमावड़ा बिसेन बाडा में लग गया डॉक्टर बिसेन की माता श्री चुन्नी बिसेन 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली जिनकी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया उनके गृह ग्राम नगरी सांकरा के समीप उनके गृह ग्राम में की जाएगी सुबह 9:00 बजे उनके शव को उनके गृह ग्राम के लिए ले जाया जाएगा एवं दोपहर में वहां उनकी ब्रह्मलीन की अंतिम क्रिया संपन्न होगी डॉक्टर डीके बिसेन केशकाल नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर में गिने जाते हैं निरंतर 40 वर्षों से उन्होंने केशकाल नगर क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीणों में अपनी सेवाएं दी है। दूर-दूर से मरीज इलाज करवाने केशकाल आते हैं डॉक्टर डीके बिसेन की माता श्री चुन्नी बिसेन को श्रद्धांजलि देने लगातार बिसेन बाडा में लोगों का आना लगा हुआ है।

