
केशकाल/महफूज़ अली/12अप्रैल 2026–
नुपुर राशि पन्ना कलेक्टर एवं मिशन संचालक समग्र शिक्षा जिला कोण्डागांव के निर्देशानुसार एवं भारती प्रधान जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव, ईमलसिंह बघेल जिला मिशन समन्वयक कोण्डागांव के मार्गदर्शन में केशकाल विकासखंड के सभी प्राथमिक शालाओं में आज दिनांक 11/04/2026 को शासन की महत्वकाक्षी योजना पढ़ई तिहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में सभी माताओं को आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया गया,सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों से सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले सभी बच्चों का सूची मांगा गया और कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले बच्चों को उनके माताओं के साथ शाला में आमंत्रित किया गया। अपने बच्चों को प्रतिदिन स्वच्छ यूनिफार्म पहनाकर शाला भेजने,स्कूल के अलावा घर में ब्लेक बोर्ड बनाकर पढ़ाई कराने, लू से बचने के लिये समय समय पर सादा पानी,नींबू पानी,मढ़िया पेज पीते रहने की जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित माताओं को दिया गया।साथ ही बच्चों का खेल आधारित गतिविधि कराकर प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया गया। शिक्षा विभाग के द्वारा किया गया प्रयास से शिक्षा के गुणवत्ता व बच्चों के स्तर में आवश्यक सुधार होगा। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु श्री सी.एल.मण्डावी बीईओ केशकाल ,दीपेश सेठिया एबीईओ ,बलराम नाग बीआरसी ,समस्त संकुल प्राचार्य ,समस्त संकुल समन्वयक ने सतत मानिटरिंग किया।



