
सुमन गावड़े/केशकाल/2अप्रैल2026–
2 अप्रैल को हनुमान जयंती केशकाल में धूमधाम से मनाई गई। केशकाल के बस स्टैंड में स्थित हनुमान मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। वहीं भंडारा की व्यवस्था भी की गई थी। शाम होते ही भक्त जनों का आना हनुमान मंदिर के पास शुरू हो गया और डीजे के साथ हनुमान भगवान की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई बस स्टैंड से शोभायात्रा सूरडोंगर टाटा मारी चौक तक पहुंची और टाटा मारी चौक से वापस बोरगांव तक शोभायात्रा मेन रोड होते हुए पहुंची। शोभा यात्रा को देखने के लिए ग्रामीण जन रोड पर पहले से ही खड़े नजर आए। शोभायात्रा में शामिल होने केशकाल के आसपास के ग्रामों से भी लोग पहुंचे। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। केशकाल पुलिस बल के अलावा कोंडागांव जिले के रिजर्व बल को भी केशकाल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर चौक चौराहों पर लगाया गया था। हनुमान जयंती की शोभायात्रा में झांकी को लोग देख स्तब्ध रह गए ,प्रतिवर्ष हनुमान जयंती के अवसर पर केशकाल में शोभायात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष की शोभायात्रा में केशकाल शहर एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ो की संख्या में भक्तजन शामिल हुए।


