
कोंडागांव/महफूज़ अली/31मार्च2026–केशकाल घाट में लग रहे लगातार जाम के कारण कोंडागांव पुलिस प्रशासन अब एक्शन मोड पर नजर आ रहा है। कोंडागांव जिले के एडिशनल एसपी कपिल चंद्रा ने 30 मार्च की रात केशकाल घाट में जाम लगने की शिकायत के बाद ओवरटेक कर रही गाड़ियों पर चालानी कार्यवाही कर लगभग 40हजार का चालान काटा गया।माइंस लेकर नारायणपुर से भानुप्रतापपुर जाने वाली हाइवा गाड़ियों की अक्सर शिकायत लोगों के द्वारा की जाती रही है ओवर स्पीड एवं ओवरटेक की खबरें भी माइंस में लगी हाइवा गाड़ियों की मिलती है जिस पर आज एडिशनल एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुछ गाड़ियों को फ़रसगांव में स्पीड के चलते रोका एवं कुछ गाड़ियों को ओवरटेक के कारण केशकाल में खड़ी करवा दी है ।एडिशनल एसपी की कार्रवाई के बाद माइंस में लगी हाइवा गाड़ियों की रफ्तार धीमी होगी या फिर कोई सुधार आएगा या आने वाले समय में देखने को मिलेगा। फिलहाल पुलिस प्रशासन केशकाल घाट को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहा हैं, एवं लगातार चालानी कार्रवाई पुलिस प्रशासन के द्वारा की जा रही है।

