केशकाल में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा।जिनशासन महिला मंडली के द्वारा जैन मंदिर प्रांगण में भक्ति मय संध्या का हुआ आयोजन।

केशकाल/सुमन गावड़े/31मार्च2026–   भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की अवसर पर जैन समुदाय के द्वारा शहर में शानदार शोभायात्रा निकाली गई ।भगवान महावीर का रथ  शहर के विभिन्न मार्गो में भ्रमण करते हुए  जैन मंदिर प्रांगण में पहुंचा।शोभायात्रा में समाज के सभी लोगों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। समाज की जिनशासन महिला मंडली के द्वारा शानदार भक्ति मय संध्या का आयोजन केशकाल के जैन मंदिर परिसर में आयोजित किया गया है। जिनशासन महिला मंडल के महिलाओं के द्वारा  बहुत ही शानदार भक्ति का जारी है जिससे समाज के सभी जन मानस भक्ति का आनंद लें रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें