केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने 40करोड़ की लागत से बनने वाले आठ सड़कों का किया भूमिपूजन।

विधान सभा केशकाल के सुदूर ग्रामों में बनेगी सड़क।अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा लाभ।आवागम होगा आसान।

केशकाल/महफूज़ अली/29मार्च2026–केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने शनिवार को केशकाल विधानसभा क्षेत्र कुएं मारी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं निरीक्षण किया। उनके दौरे से क्षेत्र में विकास गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।विधायक टेकाम ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घोड़ासर में होनहेड से घोड़ासर  में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
इसके बाद उन्होंने बावनीमारी में घोड़ासर-होनहेड-खालेचन्देली होकर बावनीमारी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया । जिसके बाद कुंएमारी में बावनीमारी से कुएमारी तक प्रधानमंत्री सड़क योजना निर्माण कार्य का भूमिपुजन किया गया। विधायक ने  निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समयसीमा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं का मजबूत होना बेहद जरूरी है।

पिछले दो वर्षों में विधायक कि कल नीलकंठ एकम ने अपने विधानसभा क्षेत्र के इस काल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं 40 करोड़ की लागत से बनने वाली आठ सड़कों के भूमि पूजन के बाद अब विधानसभा में आवागमन आसान होगा एवं इस नवीन सड़क का लाभ विधानसभा के अंतिम व्यक्ति तक मिल पाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें