
महफूज़ अली/कोंडागांव/29मार्च 2026–आज सुबह कोंडागांव कलेक्टर एवं मिशन संचालक (समग्र शिक्षा ) कोंडागांव के निर्देश अनुसार प्राथमिक स्तर के100 बच्चों क़ो बस्तर संभाग जगदलपुर एयर पोर्ट ,नगरनार स्टील प्लांट मेडिकल कालेज एवं चित्रकूट शैक्षिक भ्रमण हेतु कलेक्टर परिसर से बस क़ो रवानगी की गयी वे बच्चे आज शाम तक वापस कोंडागांव आयेंगे।
वहीं राज्य से बाहर ग्रामीण क्षेत्र के 10 बच्चों क़ो आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम के लिए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ,नगर पालिका अध्यक्ष नरपती पटेल उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ,डीएमसी ईमल बघेल APC श्रीनिवास नायडू के द्वारा हरि झंडी दिखा कर बस क़ो रवाना किया गया।अंतरराज्यीय भ्रमण टीम के नोडल बलराम नाग BRC केशकाल के मार्गदर्शन मे टीम भ्रमण करेगा।
जिसमें केशकाल विकासखंड के कुएंमारी, कुमुड़,भंडारपाल,धनोरा जैसे अंदुरूनी क्षेत्रों के विद्यार्थी शामिल हैं। दल प्रभारी की जिम्मेदारी व्यास नारायण साहू एवम रामसिंह नेताम,संकुल समन्वयक को दी गई है।
जहां कैलाश गिरी रोप वे ,यूनिवर्सिटी, आरके बीच,पनडुब्बी,एवम अन्य ऐतिहासिक और शिक्षाप्रद स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा।
संभाग स्तर शैक्षिक भ्रमण टीम के नोडल हेमवती ठाकुर, सरिता मंडावी के मार्गदर्शन मे बस्तर संभाग के चिन्हाकित स्थल मे बच्चों क़ो घुमाएंगे।
इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों मे काफ़ी उत्साह नजर आया ।शासन के योजना अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षाप्रद स्थल का भ्रमण कर जीवन मे अनुभव क़ो आत्मसात कर पाएंगे । सभी बच्चों क़ो कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के द्वारा अग्रिम बधाई एवम शुभकामनायें दिया गया।

