
केशकाल/महफूज़ अली/28मार्च 2026–बस्तर का प्रवेश द्वार कहे जाने वाला केशकाल घाट लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। एक बार फिर केशकाल घाट में जाम की स्थिति निर्मित हो गई है, पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर गाड़ियां निकल रही है केशकाल घाट जाम से बचने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैनर लगाकर घाट पर ओवरटेक न करने की नसीहत लोगों को दी है लेकिन फिर भी अक्सर छोटी गाड़ियां ओवरटेक करके जाम की स्थिति निर्मित कर देती है। केशकाल घाट में जाम से बचने के स्थाई समाधान के लिए प्रशासन को प्रयास करने की जरूरत है। इस जाम में कई ऐसे लोग भी फंसे नजर आते हैं जिन्हें या तो ट्रेन पकड़नी होती है या फिर इलाज के लिए जल्दबाजी में रायपुर जाना होता है। जाम में, बसों में फंसे यात्रियों को भी परेशान होते हुए देखा जा सकता है ।फिलहाल रुक-रुक कर गाड़ियां केशकाल घाट से निकल रही है अगर आप भी केशकाल घाट होते हुए सफर करना चाहते हैं तो पहले वर्तमान स्थिति की जानकारी ले लेवें।


