केशकाल घाट में जाम से बचने पुलिस की अपील, घाट में गाड़ी ओवरटेक ना करें।नियम का उल्लंघन करने पर कटेगा मोटा चालान।

केशकाल/महफूज़ अली/27मार्च2026–केशकाल घाट जिसे बस्तर का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।आए दिन जाम लगने के कारण लोगों की परेशानी का सबक बन चुका है। केशकाल घाट से गुजरने से पहले लोगों के मन में डर समा जाता है कि कहीं केशकाल घाट में जाम ना लगा हो।क्योंकि जाम की स्थिति प्रतिदिन बनी रहती है। केशकाल घाट में जाम लगने का प्रमुख कारण गाड़ियों का ओवरटेक करना है, ओवरटेक के कारण आमने-सामने गाड़ियां फंस जाती है जिसके कारण कुछ ही मिनट में लंबे जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। अब केशकाल पुलिस ने केशकाल घाट में जगह-जगह बैनर लगाकर लोगों को आगाह किया है कि केशकाल घाट में गाड़ियां ओवरटेक ना करें, अगर नियमों का उल्लंघन किया जाएगा तो ओवरटेक करने वाली गाड़ियों के ऊपर चालानी कार्रवाई की जाएगी कोंडागांव जिले के पुलिस अधीक्षक केशकाल घाट को लेकर अब गंभीर दिख रहे हैं, उन्होंने केशकाल पुलिस को सख्त निर्देश दिया है कि नियमों का पालन न करने वाली गाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

केशकाल घाट के समीप कैंप करके प्रेशर हॉर्न लगी गाड़ियों पर केशकाल पुलिस ने चलानी कार्यवाही की है।

Leave a Comment

और पढ़ें