केशकाल घाट में सुबह से फिर लगा जाम।प्रतिदिन लग रहा जाम।पुलिस की तैनाती के बाद भी जाम से नहीं मिल रही राहत।

केशकाल/महफूज़ अली/29मार्च2026–29मार्च की सुबह केशकाल घाट में फिर से एक बार जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार देर रात्रि से सुबह 10 बजे तक केशकाल घाट में जाम की स्थिति बनी रहती है। पुलिस की तैनाती के बाद भी लगातार जाम का लगा होना लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस की तैनाती के बाद भी केशकाल में जाम लगने के कारण आवश्यक कार्यों जैसे  रेल पकड़ना या गंभीर मरीजों के इलाज की स्थिति में जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन ने बैनर लगाकर लोगों से ओवरटेक न करने की अपील भी की है उसके बाद भी केशकाल घाट में लगातार जाम लग रहा है जिला प्रशासन को केशकाल घाट की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है।

पुलिस प्रशासन की अपील के बाद भी छोटी गाड़ियों का ओवरटेक करने का सिलसिला नहीं थम रहा है इस पर पुलिस का प्रशासन को कठोर कार्रवाई करते हुए ओवरटेक कर रही गाड़ियों पर भारी भरकम चालान काटकर भी जाम की स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है।

केशकाल घाट में अक्सर छोटी गाड़ियों को ओवरटेक न करने या पुलिस के द्वारा समझाइश देने पर बड़े नेता अधिकारी का रौब दिखाकर पुलिस को डराया जाता है पुलिस प्रशासन को केशकाल घाट के लिए खुली छूट देने की आवश्यकता है ताकि किसी भी प्रकार का रौब या वीआईपी कल्चर को पुलिस प्रशासन के केशकाल घाट में समाप्त कर सके।

केशकाल घाट में प्रतिदिन करीब 200 बसों का आना-जाना होता है अक्सर बस वाले अपनी समय को लेकर ओवरटेक करते केशकाल घाट में देखे जाते हैं बसों के ऊपर भी पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

वहीं लोगों का कहना है कि केशकाल बाईपास ही केशकाल घाट जाम से बचने का एकमात्र स्थाई विकल्प हो सकता है। प्रशासन को केशकाल घाट के बाईपास में चल रहे कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता है फिलहाल लोगों का यह भी कहना है कि पुलिस प्रशासन वन वे कर कर केशकाल घाट में जाम की स्थिति को काम कर सकती है फिलहाल लोग केशकाल घाट में लगने वाले जाम से परेशान दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें