पंत श्री हुजूर उदित मुनि नाम साहेब एवं पंत श्री हुजूर प्रकाश मुनि नाम साहब का होगा आगमन।कोंडागांव में तीन दिवसीय संत समागम समारोह का होगा आयोजन।

महफूज़ अली/कोंडागांव/27मार्च2026–

कोंडागांव में तीन दिवसीय 28, 29, 30 मार्च को स्टेडियम ग्राउंड कोंडागांव में श्री सदगुरु कबीर धनी धर्मदास साहब, तीन दिवसीय संत समागम समारोह का आयोजन होना है।इस कार्यक्रम में पंथ श्री प्रकाश मुनि एवं पंथ श्री उदित मुनि नाम साहब का आगमन होगा साथ में गुरु गोस्वामी भानु प्रताप साहब गुरु गोस्वामी प्रखर प्रताप साहब एवं गुरु माता साहबों का भी आगमन होगा। इस प्रकार का कार्यक्रम 26साल बाद कोंडागांव जिले में होने जा रहा है।इस कार्यक्रम में न सिर्फ छत्तीसगढ़ से अपितु पूरे देश से पंथ से जुड़े लोगों के आने की संभावना है।इस आयोजन में पंत श्री हजूर उदित मुनि नाम साहब, एवं पंत श्री हजूर प्रकाश मुनि नाम साहब शामिल होंगे कोंडागांव जिले में बड़ी संख्या में कबीर पंथ को मानने वाले लोग हैं। एवं तीन दिवसीय संत समागम समारोह की जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी गई है। संत समागम समारोह में 28 मार्च 2026 शनिवार को सुबह 8:00 बजे से दीप प्रज्वलित कर गुरु महिमा पाठ सत्संग भजन, राजू दास साहेब के द्वारा किया जाएगा । वहीं 2:00 बजे परम पूज्य पंत श्री हजूर प्रकाश मुनि नाम साहब एवं परम पूज्य पंत श्री उदित मुनि नाम साहब का आगमन एवं भव्य शोभायात्रा एवं भेंट बंदगी होगी। वही 29 मार्च रविवार के सुबह 8:00 बजे गुरु महिमा पाठ सत्संग भजन एवं 11:00 बजे परम पूज्यनीय गुरु माता सुलक्षणा देवी का दर्शन भेंट बंदगी एवं प्रवचन संध्याकालीन सभा में परम पूज्य पंत श्री हजूर प्रकाश मुनि नाम साहब का आशीर्वचन एवं 30 मार्च सोमवार को सुबह 8:00 बजे गुरु महिमा पाठ सत्संग भजन एवं दोपहर 12:00 बजे परम पूज्य पंथ श्री हजूर उदित मुनि नाम साहब के कर कमल से आनंदी चौका आरती की जाएगी। कबीर पंथ ने जिले एवं प्रदेश वासियों से तीन दिवसीय संत समागम समारोह में शामिल होने निमंत्रण भेजा है। संत समागम समारोह की तैयारियां जोर-जोर से शुरू कर दी गई है एवं समस्त कबीरपंथी में हर्ष का माहौल है।

Leave a Comment

और पढ़ें