
केशकाल/महफूज़ अली/15मार्च2026–केशकाल घाट में मंदिर के ऊपर के मोड़ पर ट्राला के सामने का दोनों टायर फट जाने के कारण 14मार्च की रात 11बजे से जाम लगा हुआ है।गाड़ियों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई है।यात्री बसों में लोग फंसे हुए है।कई लोगों को ट्रेन पकड़नी थी जो जाम के चलते छूट जाएगी,क्योंकि लोग जाम में फंसे हुए है यात्री परेशान हो रहे है।पुलिस प्रशासन जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।फिलहाल पुलिस प्रशासन वन वे करके गाड़ियों को धीरे धीरे निकालने का प्रयास कर रही है।बस्तर से गुजरने वाले लोगों के लिए केशकाल घाट बुरा सपना साबित हो रही है।केशकाल घाट जाम से बचने का एकमात्र विकल्प केशकाल बायपास का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है।कोंडागांव कलेक्टर ने भी निर्माणाधीन बाईपास का निरीक्षण कर जल्द काम पूर्ण करने का निर्देश दिया है।अगर आप केशकाल घाट होते हुए सफर करना चाहते है तो पहले घाट जाम की वर्तमान स्थिति का पता कर लेवे उसके बाद सफर जारी रखे।


