
केशकाल/महफूज़ अली/17मार्च2026–केशकाल नगर पंचायत में पिछले दस सालों में अलग अलग पार्टियों के अध्यक्ष ने शासन किया और सभी के शासन काल में आयोजित हुए केशकाल के देव मेला को टैक्स फ्री रखा गया था, ताकि केशकाल में होने वाले देव मेला में आने वाले व्यापारियों की संख्या बढ़े,जिसका फायदा केशकाल नगर में लगने वाले देव मेला में देखने को मिला भी, लगातार व्यापारियों की संख्या बढ़ती रही । नगर पंचायत केशकाल ने इस बार होने वाले देव मेला को टैक्स फ्री ना करके नगर पंचायत के द्वारा टैक्स वसूलने का प्रस्ताव पास किया । जिसके बाद नगर में लगने वाले देव मेला में आने वाले व्यापारियों से भारी भरकम टैक्स की वसूली की जाएगी। केशकाल मेला के साथ अन्य शहरों एवं कस्बों में भी मेला का आयोजन होता है, टैक्स को देखते हुए कई व्यापारी उन क्षेत्र के मेला में जाना पसंद करते हैं जहां उन्हें टैक्स कम देना पड़े या ना देना पड़े।नगर क्षेत्र में चर्चा चल रही है कि पिछले 10 सालों से जब केशकाल के देव मेला को टैक्स फ्री रखा गया था तो इस बार ऐसी क्या मजबूरी थी जिसके कारण नगर के देव मेला में टैक्स की वसूली की जाएगी। नगर पंचायत केशकाल में कर्मचारियों की कमी है, ऐसे में नगर पंचायत के कौन-कौन से कर्मचारियों से टैक्स की वसूली करवाई जाएगी यह भी चर्चा का विषय है। नगर क्षेत्र में लगने वाले देव मेला में आए व्यापारियों में भी सुगबुगाहट है कि, इस बार टैक्स देना होगा कितना टैक्स नगर पंचायत को देना पड़ेगा लोगों में यह अभी भी संशय बना हुआ है।

