
केशकाल/महफूज़ अली/13मार्च2026–नेशनल हाईवे विभाग बस्तर संभाग इन दिनों चर्चाओं में है। बस्तर की लाइफ लाइन कहे जाने वाली केशकाल घाट के नीचे खाले मूरवेंड में नेशनल हाईवे पर स्थित पुल की हालत जर्जर हो चुकी है। जर्जर पुल के बाजू में 1 साल पूर्व से एक नया पुल बनकर तैयार खड़ा है जिस पर महज कुछ लाख रुपए खर्च कर उसे चालू किया जा सकता है। पिछले दिनों कई मीडिया संस्थानों ने उस जर्जर हो चुके पुल को हिलते हुए दिखाया था जिस पर माननीय न्यायालय ने भी संज्ञान में लिया था उसके बाद नेशनल हाईवे के अधिकारियों की आंख खुली थी लेकिन अब नेशनल हाईवे विभाग उस जर्जर पुल के बाजू में 99% तैयार हो चुके पुल को छोड़कर जर्जर पुल पर लाखों रुपए बर्बाद करने की तैयारी कर रही है। लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि जब नया पुल 99% बनकर तैयार है तो फिर जर्जर हो चुके पुल पर लाखों रुपए खर्च करने की क्या जरूरत है।उस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों का कहना है की हिलते हुए जर्जर पुल पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है फिर नेशनल हाईवे विभाग इतने जर्जर हो चुके पुल पर लाखों रुपए जनता के टैक्स के पैसे को क्यों बर्बाद कर रही है जबकि बाजू पर नवनिर्मित पुल पर कुछ पैसे खर्च कर उसे आने जाने के लिए चालू किया जा सकता है।



