
केशकाल/महफूज़ अली/12मार्च2026–केशकाल क्षेत्र के किसान अघोषित बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या को लेकर काफी परेशान हैं। हजारों की संख्या में किसानों ने आज केसकाल में विरोध प्रदर्शन किया एवं नेशनल हाईवे 30 को बस स्टैंड केशकाल के पास जाम कर दिया है। मौके पर प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद हैं किसान किसी भी सूरत पर बिजली की आपूर्ति की मांग कर रहे हैं, फिलहाल नेशनल हाईवे 30 केशकाल बस स्टैंड के पास पिछले 1 घंटे से जाम है प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा किसानों को समझाइस दी जा रही है एवं आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन किसान लिखित आश्वासन के बाद ही रोड से हटने की बात कह रहे हैं प्रशासनिक अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद जाम खुलने की संभावना बनती दिख रही है ।फिलहाल केशकाल बस स्टैंड में जाम है एवं दोनों तरफ यात्री बसें फंसी हुई है जिसमें सवार यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पुलिस प्रशासन मुस्तैद है एवं बटराली के पास और रायपुर से आने वाली गाड़ियों को दादरगढ़ के पास रोक दिया गया है।समाचार लिखे जाने तक लगभग डेढ़ घंटे से जाम लगा हुआ है।




