
केशकाल/सुमन गावड़े/12मार्च2026–केशकाल घाटी में 12 मार्च की सुबह फिर से एक बार जाम की स्थिति बन गई है। ट्रैकों की लाइन 5 किलोमीटर लंबी पहुंच गई है अक्सर केशकाल घाट में रात के समय जाम लगने की घटना होती रहती है। आज भी सुबह केशकाल घाट में जाम की स्थिति बन गई है एवं गाड़ियों की लाइन 5 किलोमीटर तक पहुंच चुकी है। फिलहाल पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ चुका है एवं गाड़ियों को बटराली के समीप रोककर शहर में लगने वाली गाड़ियों की लाइन खत्म करने का प्रयास कर रहा है, वही रायपुर से आने वाली गाड़ियों को दादरगढ़ चेक पॉइंट के पास रोककर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।समाचार लिखे जाने तक जाम लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।


