आकर्षण का केंद्र बनेगा केशकाल बाईपास।बाईपास में शेषनाग की आकृति के विशालकाय पत्थर ने लोगों का ध्यान खींचा।

केशकाल/महफूज अली/9मार्च2026–कोंडागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के द्वारा केशकाल में नव निर्माणाधीन बाईपास कार्य का निरीक्षण करने के बाद कार्य में तेजी लाई गई है। केशकाल बाईपास का कार्य दोनों छोर से चालू कर दिया गया है। केशकाल बाईपास में कई मनमोहक दृश्य लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे, वहीं केशकाल बाईपास में पहाड़ के ऊपर विशालकाय पत्थर जो की देखने पर शेष नाग के रूप में नजर आता है, लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। ऐसे ही कई आकर्षक का केंद्र बाईपास पर देखने को मिलेगा प्रशासन ने बाईपास निर्माण कार्य पूरा करने के लिए डेढ़ साल का समय ठेकेदार को दिया है, लेकिन अगले दो सालों में केशकाल बाईपास निर्माण का कार्य पूर्ण होने की संभावना जताई जा रही है। पहले केशकाल बाईपास का कार्य टू लेन में होना था बाद में केशकाल बायपास की उपयोगिता को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसे फोर लाइन करने का निर्णय लिया एवं इस फोर लेन बाईपास के लिए 2800लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की थी। 280 करोड़ की लागत से बनने वाले केशकाल बाईपास में कई बड़ी-बड़ी खाई बड़े-बड़े पहाड़ एवं कई आकर्षक दृश्य देखने को मिलेंगे लोगों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाईपास का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद लोग दृश्य देखने बाईपास की ओर से गुजरेंगे फिलहाल ठेकेदार ने कार्य की प्रगति तेज कर दी है एवं आने-जाने के रास्ते को लगभग पूरा बना लिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें