विधायक नीलकंठ टेकाम डुंडाबेडमा में आदिवासी समाज द्वारा आयोजित आठवां वार्षिक क्षेत्रीय  परगना सम्मेलन में सम्मिलित हुए|

सुमन गावड़े/केशकाल–आज दिनांक 12 /02/ 2026 दिन गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी ग्राम डुंडाबेडमा में आदिवासी समाज द्वारा आयोजित आठवां वार्षिक क्षेत्रीय  परगना सम्मेलन में सम्मिलित हुए अपने उद्बोधन में उन्होंने आदिवासी समाज को राजनीतिक ना बनाते हुई समाज के विकास के लिए संगठन को मजबूत करने और समाज के युवाओं को आधुनिक कृषि पद्धति उद्योग धंधे की नई तकनीक से अपने जीवन स्तर को सुधारने और समाज को मजबूत करने सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। और सोनकुंवारी माता मंदिर के लिए शेड निर्माण की घोषणा की आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा युवती और बुजुर्गों की उपस्थिति थी साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिन गायता पटेल पुजारी सरपंच मांझी मुखिया के साथ केसकाल जनपद की अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई जी भाजपा मंडल धनोरा के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिन्हा मंडल महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा वटी जी मंडल युवा मोर्चा के महामंत्री सितेश  सिन्हा जी विश्वनाथ पुजारी जी लैंप्स  इरागांव के अध्यक्ष श्री राजऊ मांडवी जी श्री लक्ष्मीनाथ सिन्हा जी श्री संजय लाल सेठिया जी श्री विश्वनाथ पुजारी जी और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे साथी ग्राम ईरागांव में आयोजित मनरखन सिन्हा के सुपुत्र नरेंद्र सिन्हा के शादी समारोह कार्यक्रम में उपस्थित होकर नव विवाहित जीवन सफल होने के आशीर्वाद दिए

Leave a Comment