विश्रामपुरी में सुरक्षित सफर के लिए हेलमेंट बैंक का  किया गया शुभारंभ|

महफूज़ अली/केशकाल/13फरवरी2026–विश्रामपुरी –  पुलिस अधीक्षक कोंडागांव  के   नई पहल पर विश्रामपुरी थाना प्रभारी श्री विनोद नेताम एवं कोंडागांव यातायात पुलिस विभाग के प्रयास से ग्राम पंचायत विश्रामपुरी ब में हेलमेट बैंक का रिबन काट कर शुभारंभ किया गया इसका उद्देश्य लोगों में हेलमेट उपयोग के  लिए जागरुकता फैलाना है इस दौरान थाना प्रभारी ने जागरूकता संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि हेलमेट लगाकर मोटर सायक़ल से सुरक्षित यात्रा करने से घटनाएं कम होंगी एवं जान माल की हानि में कमी आएगी। इसका संचालन ग्राम पंचायत के महिला समूह के द्वारा किया जाएगा जिसके पास हेलमेट नहीं है वो लोग प्रति दिन पंचायत भवन से लेकर दो पहिया वाहन से  यात्रा कर सकते है
                  इस दौरान विश्रामपुरी भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुश्री अनिता नेताम, मंडल अध्यक्ष श्री मनाराम मरकाम, सरपंच श्री मति पुष्पा चांदेकर, सामाजिक कार्यकर्ता श्री शम्भु चांदेकर, उपसरपंच एवं मंडल महामंत्री रविन्द्र पाण्डे, विवेक चांदेकर, प्रभु नेताम, रमेश साहू, पदमनी कश्यप, अनुराध बेध, ताराचंद सेठिया, शांति मरकाम, राधा यादव, रामेश्वरी नेताम, मधुबाला बोरकर,भाग्यलक्ष्मी, तुलसी सोम, कुमेश्वरी समरथ, सविता मरकाम सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment