स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में बच्चों के साथ शामिल रहे शिक्षा अधिकारी!


केशकाल/महफूज़ अली/6फरवरी –स्वामी आत्मानंद केशकाल के बच्चों ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम देखा। दूरदर्शन पर कार्यक्रम का 9 वा संस्करण प्रसारित किया गया।
जिसे देखने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम केशकाल एवम बालक उमावि के छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए।
प्रसारण का मुख्य उद्देश्य परीक्षा की तैयारी करने के आसान टिप्स और भय मुक्त होकर एग्जाम दिलाने पर रहा।
इस अवसर पर बीईओ केशकाल सीएल मंडावी,बीआरपी बलराम नाग, प्राचार्य संगीता भास्कर,संकुल समन्वयक दिनेश नाग,एसएमडीसी अध्यक्ष अजय मिश्रा एवम स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Comment