मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जगदलपुर जाते वक्त रुके केशकाल में।निर्माणाधीन सड़क के बारे में कलेक्ट ने दी जानकारी।

केशकाल/महफूज़ अली/06फरवरी2026–छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर जाते वक्त केशकाल में चल रहे नवीन सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने 10 मिनट केशकाल में रुके। कलेक्टर कोंडागांव नूपुर राशि पन्ना ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को चल रहे रोड निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी दी एवं भविष्य की योजना के बारे में भी बताया कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के साथ केशकाल की एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक भी उपस्थित थी 7 फरवरी को देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू का जगदलपुर में बस्तर संभाग स्तरीय पनडुम कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में शामिल होने का प्रोग्राम है। जिसके लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री रायपुर से जगदलपुर के लिए बाय रूट निकले रास्ते पर केशकाल में चल रहे नवीन सड़क निर्माण कार्य को देखने मुख्यमंत्री स्वयं कार से नीचे उतरकर रोड पर आकर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना से निर्माण कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली एवं समय सीमा पर गुणवत्तापूर्ण कार्य, पूर्ण करने के निर्देश दिए।साथ ही कलेक्टर को केशकाल बाईपास का काम समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करवाने एवं सतत मानीटरिंग करने के निर्देश दिए।केशकाल बायपास का कार्य करवाने वाले ठेकेदार को कार्य पूर्ण करने 18महीने का समय दिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें