
केशकाल/महफूज़ अली–छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केशकाल विधानसभा के भोँगापाल ग्राम पहुंचकर 100 करोड़ से भी अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास भोंगापाल में छठवीं शताब्दी की बुद्ध की मिली मूर्ति का किया निरीक्षण एवं भोगापाल को बौद्ध पार्क के रूप में विकसित कर देश एवं विदेशों में प्रसिद्धि दिलाने कार्य किए जाने की बात कही मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप वाणिज्य उद्योग मंत्री एवं कोंडागांव जिला प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन पूर्व मंत्री लता उसेंडी बस्तर सांसद महेश कश्यप केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम एवं कांकेर के पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी मंच पर मौजूद रहे मंच पर अनेक समाजों के प्रमुख भी उपस्थित रहे महासमुंद से आए कबीर पंथ के धर्म गुरु ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में दो मंत्रियों के पद खाली हैं छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक आई ए एस को मंत्री बनाया गया है अब केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम को दूसरा आईएएस मंत्री बनाया जाए जिस पर मंच पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर धर्म गुरु की बात का स्वागत किया बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु भी कार्यक्रम में पहुंचे।करीब 35000लोगों से भरी सभा को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया।i




