केशकाल नगर पंचायत के विश्रामपुरी चौक सुलभ शौचालय में पानी खत्म।यात्री हो रहे परेशान।

केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल नगर पंचायत के विश्रामपुरी चौक में स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय में पानी खत्म हो गया है, जिससे आसपास के दुकानदार एवं यात्री परेशान हो रहे हैं। केशकाल नगर पंचायत का एकमात्र व्यस्त रहने वाला सुलभ शौचालय इन दिनों पानी की किल्लत के चलते सुर्खियों पर है, सुलभ शौचालय के बोर में पानी की कमी के कारण आए दिन पानी कम पड़ जाता है जिससे लोग परेशान देखे जाते हैं ,यात्रियों ने बताया कि हमें इमरजेंसी में फ्रेश होने सुलभ जाना था लेकिन पानी नहीं होने के कारण हम फ्रेश नहीं हो पाए अब आगे कांकेर जाकर फ्रेश होंगे यह स्थिति गर्मी के दिनों में अक्सर देखी जाती रही है। लेकिन इस बार बारिश होने के बाद भी पानी की किल्लत के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। जिम्मेदार नगर पंचायत के अधिकारी प्री मानसून में हुई बारिश का आनंद लेकर गहरी नींद में सोए हुए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें