
केशकाल/सुमन गावड़े–केशकाल नगर में शुक्रवार की शाम 1 घंटे की मूसलाधार बारिश ने प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। पिछले वर्ष बारिश के मौसम में नेशनल हाईवे से एक फीट ऊपर पानी बह रहा था जिससे आम जनजीवन एवं हाईवे पर चलने वाली गाड़ियां प्रभावित हुई थी ।तत्कालीन एसडीएम केशकाल ने इस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे एवं आने वाले वर्षों में इस प्रकार की अव्यवस्था की पुनरावृत्ति न होने की हिदायत दी थी ।लेकिन इस वर्ष बारिश के पूर्व की एक घंटे की मूसलाधार बारिश में प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है पिछले 1 वर्ष में प्रशासन के द्वारा किए गए सारे कार्य बे नतीजा साबित हुए हैं 1 घंटे की बारिश में नेशनल हाईवे के बगल से गुजरने वाली नालियों का पानी हाईवे में सरपट दौड़ रहा है मोटरसाइकिल चालक युवक युवतियां इस गंदे पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर लगभग 1 फीट पानी बह रहा है जिससे जनजीवन तो व्यस्त हो ही रहा है आने जाने वाली वाहनों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है नेशनल हाईवे के अलावा केशकाल की अधिकतर गलियों में भी नालियों का पानी बड़ी तेज रफ्तार से बह रहा है।
केशकाल से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर लगभग 1 फीट पानी बह रहा है। जिससे जनजीवन तो व्यस्त हो ही रहा है आने जाने वाली वाहनों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल हाईवे के अलावा केशकाल वार्ड नंबर 2की गलियों में भी नालियों का पानी बड़ी तेज रफ्तार से बह रहा है।

