बड़ेराजपुर में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का हुआ आयोजन|सभी विभाग के अधिकारी रहे शामिल|

केशकाल/महफूज़ अली–पूरे प्रदेश में 5 मई से सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आज से आयोजन प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में आज बड़े राजपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में ब्लॉक स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें जनपद पंचायत के सीईओ जीएस बढ़ई ,बीएमओ विश्रामपुरी डॉक्टर सुनील कश्यप, डॉ एन के मरकाम,विश्रामपुरी थाना निरीक्षक बी नाग एवं ब्लाक के सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे समाधान शिविर में ब्लॉक के सभी पार्टियों के नेता भी शामिल रहे 12 पंचायत के सरपंच जनपद सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि इस पूरे कार्यक्रम में शामिल रहे, कार्यक्रम में 12 पंचायत से आए ग्रामीणों ने अपनी शिकायत लिखित में दर्ज कराई बहुत सारी शिकायतों का निराकरण तत्काल शिविर में ही कर दिया गया एवं अन्य शिकायतों के निराकरण के लिए आगे की कार्रवाई की गई है।

कार्यक्रम में भाजपा नेत्री श्रीमती संगीता पोयाम बीजेपी के युवा नेता योगेश पांडे सरपंच बडेराजपुर रामसाय मरकाम कांग्रेस नेता दयालु राम सेठिया, सुदामा , शीला सेठिया एवं बड़ी संख्या में नेता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें