कोंडागांव जिले के दोनों डीएफओ का ट्रांसफर ।आईएफएस2015 दिव्या गौतम होंगी केशकाल डीएफओ|

केशकाल/महफूज़ अली–छत्तीसगढ़ प्रदेश में आईएएस अधिकारियों एवं आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब आईएफएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हो गया है। प्रदेश के दो दर्जन से अधिक अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। कोंडागांव जिले के दोनों डीएफओ का ट्रांसफर कर दिया गया है, केशकाल उत्तर कोंडागांव में अब दिव्या गौतम 2015 आईएफएस वनमंडलाधिकारी होगी वही कोंडागांव दक्षिण में विवादों में रहे वन मंडलाधिकारी अरुण जांगड़े की जगह अब चूड़ामणि सिंह को दक्षिण कोंडागांव के वनमंडलाधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें