
केशकाल/महफूज अली– केशकाल घाट में दो ट्रक आपस में आमने-सामने टकरा गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक के ड्राइवर को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया दोनों ट्रक आपस में फंस चुके हैं मोटरसाइकिल भी इधर से उधर नहीं निकल पा रही है जिसके चलते केशकाल घाट में लंबा जाम लग गया है पुलिस प्रशासन क्रेन की व्यवस्था में जुटी है तट्रकों को साइड लगाने में काफी समय लग सकता है अगर आप केशकाल घांट से जाना चाहते हैं तो हो जाएं सावधान!
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव भी जाम में फंसे हुए हैं केशकाल पुलिस निरीक्षक ज्ञानेंद्र चौहान मौके पर मौजूद हैं एवं यातायात बहाल करने मशक्कत कर रहे हैं।

